भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे. आइए, जानते हैं कि दोनों देशों के बीच किस दिन से, किस मैदान पर, कौन-से टेस्ट मैच की शुरुआत होगी?
1) पहला टेस्ट मैच: दोनों देश लीड्स के हेडिंग्ले में टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेंगे. यह मैच 20 से 24 जून के बीच खेला जाना है, जिसके साथ इस अहम टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी.
2) दूसरा टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड की टीमें अपना दूसरा मैच एजबेस्टन में खेलेंगी. यह मैच 2-6 जुलाई के बीच आयोजित होगा.
3) तीसरा टेस्ट मैच: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. यह मुकाबला 10-14 जुलाई के बीच खेला जाना है.
4) चौथा टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा. यह मुकाबला 23-27 जुलाई के बीच खेला जाना है.
5) पांचवां टेस्ट मैच: दोनों देश लंदन के केनिंग्टन ओवल में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे. यह मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा.
भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी. ये सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 51 इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया के पक्ष में रहे. 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.
भारत: अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.
इंग्लैंड (पहले टेस्ट के लिए): बेन डकेट, जो रूट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स, ओले पोप, जैमी स्मिथ, सैमुअल कुक, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जोश टंग, जेमी ओवरटन.
-भारत एक्सप्रेस
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…