IND VS PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच के आयोजन को लेकर पहले काफी अटकलें और विवाद रहे, लेकिन अब दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है.
हालांकि इस रोमांचक मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ग्रुप A स्टेज में होने वाले इस मुकाबले के दिन कोलंबो के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को दिनभर बारिश हो सकती है. सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 50 से 60 प्रतिशत तक वर्षा की आशंका है, जबकि शाम 7 बजे से रात 12 बजे के बीच भी 10 से 20 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है.
श्रीलंकाई मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी कर बताया है कि 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. नेचुरल हैजर्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने लोगों से आगामी मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है. वहीं मौसम एजेंसी एक्यूवेदर ने भी मैच के दिन 90 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में खिलाड़ियों और प्रशंसकों की चिंता बढ़ना लाजिमी है.
भारतीय टीम 13 फरवरी की रात कोलंबो पहुंचने वाली है. भारत ने अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका और नामीबिया को हराया है. पाकिस्तान भी अपने दोनों मैच जीत चुका है. ऐसे में 15 फरवरी का मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ के लिए अहम साबित होगा.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक उलटफेर: जिम्बाब्वे की जीत से क्या बदलने वाला है? ‘कंगारुओं’ की मुश्किल बढ़ी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं. मुकाबले से पहले माहौल खेल के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी के कारण भी गरमाया हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…