खेल

India Vs SA Test: महज 189 रन पर ऑलआउट टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मामूली बढ़त

India Vs SA Test: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की. मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया 189 रन पर ऑलआउट हो गई. रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.

ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 159 रन पर सिमट गई. इस पारी में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन जुटाए.

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए. अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया. इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 189 रन से आगे नहीं बढ़ सकी.

दर्द के कारण गिल रिटायर्ड हर्ट

18 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया संकट में थी. इस बीच केएल राहुल ने वाशिंगटन के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. वाशिंगटन 82 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली.

कप्तान गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. शुरुआती दो गेंदें डॉट खेलने के बाद अगली बॉल पर गिल ने चौका लगाया, लेकिन इस बीच उन्हें गर्दन पर दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए.

साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए

पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 27 रन बनाए. रवींद्र जडेजा भी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत ने 189 के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवाया, लेकिन गिल वापस बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे. इसी के साथ भारतीय पारी का अंत भी हो गया.

साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट निकाले. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने की होगी. सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है.


ये भी पढ़ें: IPL 2026 में बड़ा बदलाव, दूसरी टीमों के साथ खेलते दिखेंगे रवींद्र जडेजा और कई अन्य खिलाड़ी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago