खेल

Ind vs SA: भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत, पहले सेशन तक साउथ अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट

Ind vs SA: साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. मेहमान टीम फिलहाल 27 ओवरों के खेल तक 3 विकेट खोकर 105 रन ही जुटा सकी है.

कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने 10.3 ओवरों में 57 रन जुटाए. रिकेल्टन 22 गेंदों में 4 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए.

मार्करम 31 रन बनाकर लौटे वापिस

वियान मुल्डर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन मार्करम के साथ महज 5 रन की साझेदारी कर सके. मार्करम 48 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे.

कप्तान टेंबा बावुमा से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह खिलाड़ी 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन टीम के खाते में जोड़ सका. वहीं सबसे पहसे मैदान में उतरे एडेन मार्करम भी 48 गेंदों में केवल 31 रन दे पाए.

जोरजी-मुल्डर की साझेदारी ने पहुंचाया 100 के पार

शानदार शुरुआत के साथ साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल 120 रन के साथ 4 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद टोनी डी जोरजी बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 34 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया.

लंच ब्रेक तक टोनी डी जोरजी 38 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि वियान मुल्डर 43 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बना चुके हैं.

बुमराह ने लिया 7 ओवर में 2 विकेट

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 7 ओवरों में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं, कुलदीप यादव ने 7 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट निकाला है.

इस मुकाबले के साथ ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में वापसी की है. पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे. इसके बाद वह वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे. अब उनकी वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिली है.

ये भी पढ़ें: 2030 FIFA World Cup Controversy: मोरक्को पर लगा स्ट्रे डॉग्स को बड़े पैमाने पर मारने का आरोप, अंतरराष्ट्रीय लेवर पर हो रही आलोचना

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

15 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

32 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

1 hour ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

1 hour ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

1 hour ago