ind vs sl test
India vs Sri Lanka 1st Test: गॉल में भारत ने अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मुकाबले को शानदार जीत के साथ यादगार बना दिया. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. मुकाबले के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 206 रन पर सिमट गई.
भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो स्पिन गेंदबाज मानव सुथार रहे. उन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. दूसरी पारी में सुथार ने छह विकेट अपने नाम किए. खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत कर दिया.
श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 77.4 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट हो गई. सुथार ने पहले सोनल दिनूषा को 84 रन के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद प्रभात जयसूर्या को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. अगली गेंद पर लहिरू कुमारा का कैच ऋषभ पंत ने लपक लिया. इसके साथ ही भारत की जीत लगभग तय हो गई. बाद में सुथार ने केशरा नुवान्था को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी खत्म की और अपने 10 विकेट पूरे किए.
भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन की बड़ी पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई.
ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का खुला खाता, साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया, ‘पूल-डी’ के टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. भारतीय गेंदबाजों ने इस लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को 206 रन पर समेट दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…