Ind Vs SL T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 30 रनों से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ दिए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया. यह भारतीय महिला टीम का टी20 फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत ने 19 दिसंबर 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 217 रन बनाए थे.
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. यह भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस पारी के दौरान मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया. ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला जोड़ी बन गई हैं. मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन (3 छक्के, 11 चौके) बनाए, जबकि शेफाली ने 46 गेंदों में 79 रन (1 छक्का, 12 चौके) की तूफानी पारी खेली.
मैच में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना. दोनों टीमों ने मिलकर कुल 412 रन (भारत 221 + श्रीलंका 191) बनाए, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया. महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में बिना किसी शतक के एक मैच में बनने वाला यह सबसे बड़ा स्कोर है.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की टेस्ट कोच पद से होगी छुट्टी? दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद BCCI ने शुरू की नए कोच की तलाश
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी. कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 52 रन (37 गेंद) बनाए. भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. ऋचा घोष ने भी अंत में 16 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत के स्कोर को मजबूती दी. अब भारत की नजरें 30 दिसंबर को होने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले पर हैं, जहां टीम 5-0 से ‘क्लीन स्वीप’ करने के इरादे से उतरेगी.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…