खेल

IPL 2023: मयंक-विव्रांत की शानदार पारी, MI को SRH ने दिया 201 रन का टारगेट, आकाश मधवाल ने लिए 4 विकेट

SRH vs MI, IPL 2023: रविवार को वानखेड़े में आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की नजर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने विव्रांत शर्मा और मयंक अग्रवाल की नई सलामी जोड़ी के मजबूत प्रदर्शन के दम पर एक बड़ा टोटल सेट किया है. इस नई जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 140 रन जोड़े.

हालांकि अंतिम ओवरों में टीम ने लगातार विकेट गंवाए जिसका नतीजा ये रहा की हैदराबाद बड़ी मुश्किल से 200 रन बना पाई. SRH ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए.

आकाश मधवाल ने पलटा मैच

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने इस मुकाबले पर पूरी तरह अपना दबदबा बना रखा था. ऐसा लग रहा था कि टीम बड़े आराम से 215-220 रन तक पहुंच जाएगी. लेकिन आकाश मधवाल की खतरनाक गेंदबाजी ने अंतिम ओवरों में खेल पलटा और मैच में मुंबई की वापसी कराई. इस गेंदबाज ने 4 ओवर में  महज 37 रन देकर  4 बड़े विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हो जाएं तैयार, एलिमिनेटर में फिर आमने-सामने होंगे गंभीर और कोहली! जानें कैसे बनेगा ये संयोग…

इस बीच, दोनों पक्षों ने अपने एकादश में कुछ बदलाव किए हैं क्योंकि मुंबई ने ऋतिक शौकीन के स्थान पर कुमार कार्तिकेय को लाया है. MI के सब्सिट्यूट में तिलक वर्मा का भी नाम है. SRH ने उमरान मलिक को इस बार प्लेइंग-11 में शामिल किया है. बता दें मुंबई चौथे और अंतिम स्थान के लिए तीन-तरफ़ा प्ले-ऑफ लड़ाई में अपनी संभावना को मजबूत करने के लिए जीत की तलाश करेगी. दूसरी ओर, हैदराबाद चीजों को एक धमाके के साथ खत्म करने की कोशिश करेगा. इस मुकाबले में तीन टीमों का भाग्य निर्भर करता है. पहला मुंबई दूसरा आरसीबी और आखिरी में राज्सथान का.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), ​​​​मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (WK), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, विव्रांत शर्मा, उमरान मलिक, सनवीर सिंह, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार और नितीश रेड्डी.
इम्पैक्ट प्लेयर : टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और अकाश मधवाल.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : ऋतिक शौकीन, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा और राइली मेरेडिथ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

1 minute ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

53 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

55 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

56 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

1 hour ago