देश

UP News: महराजगंज में एसओजी और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, 9.80 करोड़ की चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बृजेश गुप्ता

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज (Maharajganj) में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 किलोग्राम चरस बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कुल कीमत करीब ₹9 करोड़ अस्सी लाख रुपए बताई जा रही है. जानकारी सामने आ रही है कि तस्कर नेपाल के माध्यम से दिल्ली तक चरस पहुंचाते थे. फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है और इस मामले में और भी पूछताछ जारी है. इस पूरे गिरोह में एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है.

मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने मीडिया को जानकारी दी कि, महराजगंज जनपद की एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 किलोग्राम चरस बरामद की है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब ₹9 करोड़ अस्सी लाख आंकी गई है. उन्होंने आगे बताया कि, एसओजी और पुलिस ने एक नेपाल और एक महाराजगंज जनपद के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- UP News: मथुरा और सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख और 50 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों के कब्जे से क्रमशः साढे आठ किलोग्राम और साढ़े 7 किलोग्राम चरस बरामद की गई है. इस तरह से दोनों के पास से कुल 16 किलोग्राम चरस बरामद की गई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत आंकी जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि नेपाल से चरस को दिल्ली तक पहुंचाया जाता था. इस पूरे गिरोह में एक महिला का भी नाम सामने आया है. पुलिस पूरे गिरोह को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है. तो वहीं गिरफ्तार तस्करों से भी उनके अन्य साथियों की पूछताछ की जा रही है. वे कहां-कहां चरस सप्लाई करते थे. इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago