खेल

पंजाब की बादशाहत या SRH का पलटवार? आंकड़ों में हैदराबाद भारी, पर क्या ‘किंग्स’ बदलेंगे इतिहास?

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: IPL 2026 में शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एक रोमांचक और जोरदार मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी, तो एसआरएच जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी.

पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी. पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दोनों खिलाड़ी आईपीएल में प्रतिद्वंदी हैं. अभिषेक शर्मा जहां एसआरएच की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं, तो अर्शदीप पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं.

एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच अब तक हुए मैचों में, दोनों टीमों में शामिल मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन और विकेट अभिषेक और अर्शदीप के नाम हैं. अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 52.33 की औसत और 196.25 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं. सर्वाधिक स्कोर 141 है. वहीं, अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं.

अभिषेक और अर्शदीप पर नजर

यही वजह है कि पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर दोनों टीमों के फैंस की नजर रहेगी. दोनों ही खिलाड़ी अकेले दम अपनी टीम को मैच जिताने में सक्षम हैं.

एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच अब तक हुए मैचों में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. एसआरएच की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने 14 मैचों में उन्होंने 700 रन बनाए थे. वहीं एसआरएच की तरफ से ही खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 18 मैचों में 26 विकेट लिए हैं.

IPL का हिस्सा नहीं हैं डेविड वॉर्नर

मौजूदा समय में डेविड वॉर्नर आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर्स के लिए ‘यमराज’ बनेगा RACOCA: राजस्थान में अब अपराधी की खैर नहीं; प्रॉपर्टी होगी कुर्क और फांसी का भी प्रावधान!

एसआरएच का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच ने 17 और पंजाब ने 7 मैच जीते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

35 seconds ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

40 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

59 minutes ago