IPL 2025 Auction: ऋषभ पंत ने पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेते हुए चंद ही मिनटों में एक नया रिकॉर्ड कायम किया. स्टार विकेटकीपर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया, जिससे सब हैरान रह गए. इस बोली के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने शायद अपना नया कप्तान भी चुन लिया है. इससे पहले पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली थी.
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर काफी सफल रहा है. 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम के विकेटकीपर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पंत ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. उनकी बल्लेबाजी में बड़ी-बड़ी शॉट्स मारने की क्षमता ने उन्हें आईपीएल में तुरंत ही जगह दिला दी. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. 2016 से लेकर 2022 तक पंत ने दिल्ली के लिए 111 मैचों में 3284 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल थे. उनका सर्वोत्तम स्कोर 128 रन था, जो उन्होंने 2018 में बनाया था.
हालांकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कुछ मिनट तक ही इस रिकॉर्ड को कायम रख पाए दिल्ली के तमाम प्रयासों के बावजूद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लखनऊ सुपरजॉइंट्स ने 27 करोड़ में खरीद लिया.
अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, और वह मार्की सेट 1 के खिलाड़ियों में शामिल थे. वह एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जो बड़े शॉट्स खेलने के साथ-साथ खेल के हर हिस्से में स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता रखते हैं. इस शानदार ऑक्शन में अय्यर की बड़ी कीमत ने उनके क्रिकेटिंग कौशल और महत्व को साबित कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…
नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…