खेल

पर्थ टेस्ट: 534 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुमराह ने दिए 2 झटके, भारत को दिखाई जीत की झलक

यशस्वी जायसवाल (161) और विराट कोहली (नाबाद 100) के शानदार शतकों से भारत ने रविवार को यहां पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक के बाद अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी और मेजबान टीम के सामने 534 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 4.2 ओवर में 12 रन पर 3 विकेट खो दिए.

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इनमें से दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. बुमराह ने नैथन मैकस्वीनी को शून्य और मार्नस लाबुशेन को 3 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. मोहम्मद सिराज ने नाइटवाचमैन के तौर पर आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 2 रन पर स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया.ऑस्ट्रेलिया को अभी जीत के लिए 522 रन की जरूरत है, जबकि उसके सात विकेट बाकी हैं.

कोहली का शतक और भारत की पारी घोषित

इससे पहले, विराट ने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर स्वीप से चौका लगाकर जैसे ही अपना शतक पूरा किया, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पारी घोषित कर दी. दूसरे छोर पर नीतिश कुमार रेड्डी 27 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. विराट ने 143 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि, नीतिश ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े.

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट ने इस शतक के साथ ही एक बाहरी देश में सर्वाधिक 7 शतक बनाने के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने इसके अलावा एक देश के खिलाफ 9 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ 9 शतक और आस्ट्रेसिया के खिलाफ 11 शतक हैं. गावस्कर के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक बनाने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली का यह 30वां शतक है और वह आस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के 29 शतकों से आगे निकल गए हैं.

विराट और सुंदर ने संभाला मोर्चा

भारत ने दो विकेट पर 313 रन की मजबूत स्थिति के बाद 18 गेंदों के अंतराल में आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे , लेकिन विराट ने वाशिंगटन सुंदर के साथ छठे विकेट के लिए 89 रन और नीतिश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर भारत की कुल बढ़त को 500 के पार पहुंचा दिया.

यशस्वी जायसवाल का कमाल

इससे पहले, यशस्वी जायसवाल अपने शनिवार के 90 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए 297 गेंदों पर 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हो गए. दूसरे नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल ने 77 रन बनाए. भारत ने अपने कल के बिना कोई विकेट खोए 172 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

13 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

14 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

27 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

42 minutes ago