खेल

T20 में इतिहास रचने के बाद बटलर ने लिया वैभव सूर्यवंशी का नाम, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Suryavanshi News: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे छूना हर खिलाड़ी का सपना होता है. ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्होंने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर ऐसी बात कही, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

बटलर ने रचा इतिहास

वेल्श फायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोक दिए. उनकी विस्फोटक पारी में दो चौके और छह शानदार छक्के शामिल रहे. 250 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी की बदौलत उनके टी20 करियर के कुल रन 14,833 तक पहुंच गए. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का 14,803 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

बटलर ने यह उपलब्धि केवल 522 टी20 मैचों में हासिल की है. इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 105 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं पोलार्ड ने 746 मुकाबलों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले क्रिस गेल के नाम 463 मैचों में 14,562 रन दर्ज हैं.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि यह उनके करियर का बेहद खास पल है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि रिकॉर्ड हमेशा टूटने के लिए बनते हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में कोई खिलाड़ी इसे पार करेगा. बटलर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वह खिलाड़ी भारत का युवा सितारा वैभव सूर्यवंशी होगा. उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है.

बटलर ने यह भी बताया कि वह चाहते थे कि यह रिकॉर्ड एमआई लंदन के खिलाफ मैच में बने, क्योंकि उस टीम के मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड हैं. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने कहा कि इतने महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम सबसे ऊपर देखना उनके लिए गर्व की बात है.

दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता. भारत ने वह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. इससे पहले अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने 439 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया था. आईपीएल 2026 में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की.


ये भी पढ़ें: क्रिकेट का हीरो शाकिब अल हसन कैसे बना बांग्लादेश का विलेन? हसीना से वफादारी पड़ी भारी, घर पर बरसाए गए पेट्रोल बम


मैच हाइलाइट्स

अगर मुकाबले की बात करें तो वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में चार विकेट पर 155 रन बनाए. मैट शॉर्ट ने 71 और फिल सॉल्ट ने 48 रन की अहम पारी खेली. जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया. टिम सीफर्ट ने नाबाद 62 रन बनाए, जबकि पॉल वॉल्टर ने 37 रन जोड़े. अंत में बटलर की आतिशी फिफ्टी ने टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी. इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लगातार तीन हार का सिलसिला भी खत्म किया और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

3 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

32 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago