खेल

आईपीएल टीम की मालकिन रचाएंगी शादी, परिवार से मिली हिंट; करोड़ों की संपत्ति का मालिक है लड़का

Kavya Maran marriage rumours: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि काव्या जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. इन अटकलों को उस समय और हवा मिली, जब अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह एक बहुत बड़ी शादी करने वाले हैं और जिस लड़की से अनिरुद्ध शादी करने जा रहे हैं, वह किसी बड़ी टीम को संभालती हैं तथा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. हालांकि, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर उड़ी थी अफवाह

यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं सामने आई हैं. इससे पहले वर्ष 2025 में भी एक रेडिट पोस्ट के जरिए दोनों की शादी की अफवाहें फैली थीं, लेकिन उस समय अनिरुद्ध ने खुद इन खबरों का खंडन कर दिया था. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर यही चर्चा जोर पकड़ रही है, जिसके चलते लोग दोनों की प्रोफाइल और उनकी संपत्ति के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जय मूंदड़ा? जिसके तूफान में उड़ गए भारत के 11 खिलाड़ी, आयरलैंड से हार के बाद श्रेयस की कप्तानी पर लगा सबसे बड़ा दाग

काव्या मारन की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन की कुल संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 409 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से बीकॉम और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियोनार्ड एन. स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है. काव्या, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं और सन टीवी नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट की प्रमुख होने के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड की सदस्य भी हैं. हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स टीम रिपोर्ट 2026 के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की वैल्यू करीब 18,000 करोड़ रुपये बताई जाती है. लग्जरी कारों की शौकीन काव्या के पास रोल्स-रॉयस फैंटम, बेंटले बेंटायगा और बीएमडब्ल्यू 760Li जैसी महंगी कारें भी हैं.

50 करोड़ के मालिक हैं अनिरुद्ध रविचंदर

वहीं, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल अनिरुद्ध रविचंदर एक प्रोजेक्ट के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. वह फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & Co. के को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगने का इंतजार अभी भी बाकी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 seconds ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

57 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago