Shubman Gill Injury: कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. शॉट खेलने के बाद उन्हें गर्दन में तेज ऐंठन महसूस हुई और तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन को वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एहतियातन ICU में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने उनके स्कैन और पूरी मेडिकल जांच की है.
बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि शुभमन गिल को नेक इंजरी हुई है और वह इस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. इसका मतलब है कि शुभमन दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.
मैच की स्थिति देखें तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे. भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए. ऐसे में भारत को बढ़त तो मिली है लेकिन कप्तान का बाहर होना टीम के लिए चिंता की बात है.
शुभमन गिल ने इस साल इंग्लैंड दौरे से टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. उनकी कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर की. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया था, जहां उन्होंने रोहित शर्मा की जगह जिम्मेदारी संभाली.
ये भी पढ़ें-India Vs SA Test: दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा का कहर, दक्षिण अफ्रीका ने 93 रन पर 7 विकेट गंवाए
अब देखना होगा कि शुभमन की चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे. फिलहाल भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट में उनके बिना ही खेलना होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…