Hardik Pandya and Krunal Pandya Rift: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात के बीच इस समय सोशल मीडिया पर ‘पंड्या ब्रदर्स’ यानी हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के रिश्तों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. फैंस के मन में बस एक ही सवाल है, क्या इन दोनों भाइयों के बीच वाकई सब कुछ ठीक है, या फिर दूरियां आ चुकी हैं?
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया की ‘नजर’ इन दोनों पर टिकी है. फैंस ने नोटिस किया कि भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं क्रुणाल की तरफ से हार्दिक के लिए कोई बधाई संदेश नहीं आया. वहीं, हार्दिक ने भी क्रुणाल के जन्मदिन पर चुप्पी साधे रखी.
रही-सही कसर हाल ही में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुए मैच ने पूरी कर दी, जहां दोनों भाइयों के बीच कोई खास बातचीत नजर नहीं आई. मैच के दौरान क्रुणाल ने हार्दिक को तीखी बाउंसर फेंकी और जब हार्दिक आउट हुए, तो क्रुणाल का जश्न भी काफी आक्रामक था.
इसी बीच आरसीबी इंसाइडर ‘मिस्टर नैग्स’ (दानिश सैत) के साथ क्रुणाल का एक मजेदार इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इंटरव्यू के दौरान नैग्स ने मजाक में पूछा कि क्या वह अपने किसी ‘परिवार के सदस्य’ से मिलने नहीं आए? क्रुणाल ने हंसते हुए जवाब दिया, “बड़े परिवार में कभी-कभी कुछ सदस्यों से न मिल पाना आम बात है.”
लेकिन जैसे ही नैग्स ने चुटकी लेते हुए कहा, “बिल्कुल आपके भाई की तरह,” तो क्रुणाल का रिएक्शन देखने लायक था. उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना सिर झुका लिया और खामोश रहे. सोशल मीडिया पर लोग इस चुप्पी को भाइयों के बीच खटास से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इसी इंटरव्यू में क्रुणाल ने खेल भावना दिखाते हुए हार्दिक की तारीफ भी की और उन्हें दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में से एक बताया.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: महज 8 रन में बना इतिहास! वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा IPL का महारिकॉर्ड
अगर खेल की बात करें, तो क्रुणाल इस सीजन आरसीबी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनोमी भी काफी कसी हुई (8.57) है. दूसरी तरफ, हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी तो कर रहे हैं, लेकिन उनकी टीम फिलहाल संघर्ष करती नजर आ रही है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि ये केवल फैंस की अटकलें हैं या वाकई पंड्या परिवार के भीतर कोई ‘कोल्ड वॉर’ चल रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…