Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी जादूगर कुलदीप यादव अपनी जादुई गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन आज खबर उनके किसी विकेट की नहीं, बल्कि खुद उनके दिल के विकेट गिरने की है. कानपुर का यह गेंदबाज आज अपनी जिंदगी की सबसे यादगार पारी शुरू करने जा रहा है. कुलदीप यादव आज यानी 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध रहे हैं.
कुलदीप और वंशिका की यह लव स्टोरी किसी मसाला बॉलीवुड फिल्म जैसी नहीं, बल्कि सादगी और सालों पुराने भरोसे पर टिकी है. जहां कुलदीप कानपुर के लाल बंगला इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका का परिवार श्याम नगर में रहता है.
यह कोई लव एट फर्स्ट साइट वाला मामला नहीं था दोनों के परिवार एक-दूसरे को बरसों से जानते थे. जब कुलदीप क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और टीम इंडिया की नीली जर्सी का सपना देख रहे थे, तब वंशिका एक साये की तरह उनके साथ खड़ी थीं.
इन दोनों के करियर की राहें एकदम अलग रही हैं. कुलदीप ने बचपन से ही अपना पूरा ध्यान पिच पर लगा दिया था और 12वीं के बाद पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित हो गए. इसके उलट, वंशिका ने पढ़ाई की पिच पर शानदार बैटिंग की. उन्होंने भारत में अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से उच्च शिक्षा हासिल की. आज वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक अच्छे पद पर कार्यरत हैं. यानी अगर कुलदीप मैदान पर विकेट लेने के उस्ताद हैं, तो वंशिका कॉर्पोरेट वर्ल्ड की मंझी हुई खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, बवाल पर BCCI का पहला रिएक्शन आया सामने
क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया और ग्लैमर की चकाचौंध में छाई रहती हैं, लेकिन वंशिका यहाँ बिल्कुल अलग नजर आती हैं. उन्हें कैमरों के सामने आना या चर्चा में रहना पसंद नहीं है. कुलदीप के करियर में जब भी उतार-चढ़ाव आए या वो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, वंशिका ने एक दोस्त बनकर उन्हें संभाला. शायद यही वजह है कि पिछले साल जून 2025 में हुई इनकी सगाई भी बेहद निजी रखी गई थी.
बता दें कि शादी का जश्न 13 मार्च को कानपुर में हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन आज का मुख्य समारोह उत्तराखंड के मसूरी में एक बेहद खूबसूरत प्राइवेट रिसॉर्ट में हो रहा है. इस ‘सेलेब्रिटी वेडिंग’ में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और BCCI के कई आला अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…