Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए साल 2026 किसी सुनहरे सपने जैसा साबित हो रहा है. पहले मैदान पर वर्ल्ड कप की जीत का जश्न और अब निजी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कुलदीप ने महज एक हफ्ते के भीतर अपनी जिंदगी की दो सबसे बड़ी खुशियां हासिल कर ली हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के ठीक 5 दिन बाद, कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गए.
कुलदीप ने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी को चुना. यहां के ऐतिहासिक और आलीशान होटल ‘द सेवॉय’ में शनिवार को शादी की मुख्य रस्में पूरी हुईं. दिलचस्प बात यह है कि इसी होटल में पिछले साल क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी भी हुई थी.
वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के तुरंत बाद कुलदीप सीधे मसूरी पहुंचे थे, जहां कई दिनों से हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में चल रही थीं. 14 मार्च की शाम जब कुलदीप शेरवानी पहनकर घोड़ी पर चढ़े, तो नजारा देखने लायक था.
कुलदीप की इस खुशी में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत के उनके कई करीबी दोस्त मसूरी पहुंचे थे. टीम इंडिया की मशहूर ‘कुल्चा’ जोड़ी के दूसरे सदस्य युजवेंद्र चहल बारात की जान रहे. उनके अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी जमकर ठुमके लगाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टीम इंडिया के ये खिलाड़ी अपने साथी की शादी में काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
कुलदीप और वंशिका की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि, कुलदीप ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा. फैंस को इस रिश्ते के बारे में पहली बार पिछले साल 4 जून को पता चला था, जब दोनों की सगाई हुई थी. वंशिका ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से पूरी की है और शादी से पहले तक वह कभी भी मीडिया के सामने नजर नहीं आई थीं.
ये भी पढ़ें- बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव; जानें कौन है ‘चाइनामैन’ गेंदबाज का दिल जीतने वाली वंशिका चड्ढा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…