खेल

Lords Test: पांचवें दिन के पहले सेशन में भारत ने गंवाए चार विकेट, लंच तक स्कोर- 112/8

भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सेशन में चार विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ चुकी है. टीम इंडिया ने इससे पहले चौथे दिन स्टंप्स तक चार विकेट खो दिए थे. ऐसे में भारतीय टीम 193 रनों के टारगेट के जवाब में पांचवें दिन लंच तक 112 रनों पर ही 8 विकेट गंवा चुकी है.

पांचवें दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका ऋषभ पंत के आउट होने पर लगा, जिन्होंने इस सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म से बेहतरीन पारियों को अंजाम दिया है. पहली पारी में 74 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया.

इसके बाद केएल राहुल को मेजबान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बोल्ड करके भारत की उम्मीद को बड़ा झटका दिया. राहुल ने 58 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके लगाए. इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने वाशिंगटन सुंदर को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका.

जडेजा और रेड्डी ने निभाई संयंमित साझेदारी

सात विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी ने 8वें विकेट के लिए संयम भरी साझेदारी निभाने की कोशिश की. दोनों ने डिफेंसिव खेल दिखाते हुए भारत का स्कोर तीन अंकों तक पहुंचाया. लेकिन लंच से ठीक पहले क्रिस वोक्स ने नितीश को 13 रनों के निजी स्कोर पर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप को भी तोड़ दिया.

रेड्डी ने 53 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली. इस तरह से लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 39.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन हो गया है. जडेजा क्रीज पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं.

इससे पहले इस मुकाबले में भारत और इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में महज 192 ही रन बनाए थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट मिला था.

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पहला और भारत ने दूसरा मुकाबला जीता था. लॉर्ड्स में हो रहे इस मुकाबले को गंवाने के बाद भारतीय टीम 1-2 से पीछे हो जाएगी.


ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार टी20 सीरीज पर कब्जा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

19 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

40 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

54 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago