खेल

ICC World Cup ENG vs NZ: मैट हेनरी ने लिया वर्ल्ड कप 2023 का पहला विकेट, जो रूट के नाम पहला अर्धशतक

ENG vs NZ: आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम मैदान पर आमने सामने है. न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इंग्लैंड की टीम मैदान पर बल्लेबाजी कर रही है. वहीं मैच शुरू होने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने नाम खास उपलब्धी हासिल किया. हेनरी ने टूर्नामेंट का पहला विकेट चटकाया. वहीं जो रूट के नाम पहला अर्धशतक दर्ज हुआ. रूट ने 86 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए.

मैट हेनरी ने लिया टूर्नामेंट का पहला विकेट

इंग्लैंड की पारी शुरू होने के बाद आठवें ओवर में टीम को पहला झटका लगा. जब मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को आउट कर दिया. हेनरी ने आठवें ओवर के चौथी गेंद पर 14 रन के स्कोर पर खेल रहे डेविड मलान को चलता कर दिया. हेनरी की गेंद पर मलान ने विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. इसके साथ ही मैट हेनरी के नाम टूर्नामेंट का पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 ENG vs NZ LIVE Updates: इंग्लैंड का स्कोर 235-7, जो रूट 77 रन बनाकर हुए बोल्ड

जो रूट के नाम टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक

विश्व कप 2023 शुरू होने के साथ ही रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं. आज मौजूदा संस्करण के पहले दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर बैटिंग कर रही है. पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 30वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लैंड की ओर से इस मैच में अबतक सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट ही हैं.

ट्रेंट बोल्ट को मिली एक सफलता

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को मैच के शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली. हालांकि, उन्हें एक सफलता हाथ लगी है. ट्रेंट बोल्ड नई गेंद से बल्लेबाज को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं. वो नई गेंद से टीम को शुरूआती सफलता दिलाते हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में वो कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सके.

हेनरे 3 और फिलिप्स को मिली दो सफलता

मैट हेनरी को तीन और ग्लेन फिलिप्स को दो सफलता मिली है. हेनरी ने डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर और सैम करण को चलता किया. वहीं ग्लेन फिलिप्स मोईन अली और जो रूट को बोल्ड आउट किया.

Vikash Jha

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago