खेल

MI vs CSK: वानखेड़े में दिखा संजू का तूफान, 54 गेंदों में सेंचुरी, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 रनों का टारगेट

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पहले गेंदबाजी चुनी. चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उसने बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज शतक जड़ा और पारी को संभाला.

चेन्नई ने मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है. मैच के दौरान चेन्नई को बीच में कुछ झटके भी लगे, लेकिन संजू की आक्रामक पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

वानखेड़े में दिखा संजू का तूफान

वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों पर जमकर रन बनाए और बेहतरीन बल्लेबाजी की. संजू ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए और आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया. उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे. यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां और इस सीजन का दूसरा शतक रहा.

वहीं दूसरी तरफ, मुंबई की ओर से गेंदबाज अश्व‍िनी कुमार और एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट इटका और 4 ओवर में 31 रन दिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs CSK Playing 11)

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (MI Playing 11): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार


ये भी पढ़ें: IPL 2026: महज 8 रन में बना इतिहास! वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा IPL का महारिकॉर्ड


चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago