खेल

‘भारतीयों का दिल तोड़ने में हमें…’, IND vs NZ फाइनल से पहले खुली चुनौती देते हुए क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

IND vs NZ Final Match Update: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल (T20 World Cup 2026) से ठीक पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को खुली चुनौती दे डाली है. टीम इंडिया को वार्निंग देते हुए उन्होंने(Mitchell Santner) कहा कि अगर रविवार को कुछ भारतीय दर्शकों का दिल टूट जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, बशर्ते उनकी टीम अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीत ले. उनके इस बयान से भारतीय प्रसंशकों में खलबली मच गई है. दरअसल ऐसा ही कुछ बयान पैट कमिंस ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल से पहले दिया था, जिसमें उन्होंने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

सैंटनर ने पैट कमिंस की कैसे दिलाई याद ?

बताते चलें कि सैंटनर ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल से पहले दिए कप्तान पैट कमिंस के बयान की याद ताजा कर दीं. उस समय कमिंस ने कहा था कि वे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को चुप कराना चाहते हैं. जिसके बाद कमिंस ने वैसा किया भी और भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी. अब सैंटनर ने भी कुछ ऐसा ही बयान दोहराते हुए कहा कि ट्रॉफी जीतने से शायद कुछ लोगों का दिल टूट जाएं.उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम प्रबल दावेदार नहीं है, लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर और मजबूत टीम प्रदर्शन से ट्रॉफी जीती जा सकती है.

बुमराह की तारीफ करते हुए क्या बोले?

सैंटनर ने पिच को लेकर कहा कि उन्होंने अभी विकेट नहीं देखा है, लेकिन यह काफी सपाट लग रही है और ज्यादा रन बन सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह बुमराह खेल रहे हैं, हर किसी को उनकी चर्चा करनी चाहिए. इंग्लैंड के खिलाफ उन पर रन बनाना काफी मुश्किल लग रहा था. भारत के लिए वही (Jasprit Bumrah) गेम चेंजर साबित हुए. सैंटनर ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन उनकी टीम तैयार है.

यह भी पढ़ें:  चाबहार पोर्ट पर हमला: ईरान और भारत के रिश्तों के बीच अमेरिका ने एक तीर से लगाए दो निशाने? भारत का था तगड़ा इनवेस्टमेंट

दोनों टीमों(IND vs NZ ) का अब तक का सफर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप में यह पहली बार फाइनल है. दोनों टीमों ने सुपर-8 और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया. भारत की नजर लगातार दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीतने की कोशिश में है. दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड ने हमेशा कड़ी चुनौती दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

2 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

17 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

23 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

41 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

45 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

58 minutes ago