Neeraj Chopra Classic 2025: ओलंपिक चैंपियन और दो बार के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू हुए ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीत लिया है. उन्होंने 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया.
बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इवेंट में भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.
केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन 82.99 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में बढ़त बना ली. भारतीय जैवलिन स्टार ने 86.16 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ इवेंट का सबसे लंबा थ्रो फेंका.
उनका यह थ्रो देख बेंगलुरु की भीड़ को रोमांचित हो उठी. उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था. पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.07 मीटर और छठे प्रयास में 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका.
टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीतने के बाद कहा-
“यहां आने के लिए बेंगलुरु का धन्यवाद. हमारे लिए हवा का रुख विपरीत था, इसलिए थ्रो की दूरी ज्यादा नहीं रही. लेकिन यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था, मुझे प्रतिस्पर्धा के अलावा कई अलग-अलग चीजें करनी थीं. हम और अधिक स्पर्धाएं जोड़ने की कोशिश करेंगे. मैं आज रात बहुत खुश हूं, मेरा परिवार भी यहां है.”
नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ को आयोजित किया था. इसे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मान्यता दी थी.
यह देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहला जैवलिन थ्रो (गोल्ड लेवल) टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया ने बर्मिंघम में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बनाए 1000 रन
-भारत एक्सप्रेस
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…
Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…
सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…
Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…
अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…