देश

आषाढ़ी एकादशी की प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

Ashadhi Ekadashi 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पूरे देश में रविवार को आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की भक्ति और उपासना में लीन हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है.

PM मोदी ने देशवासियों को दी आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की असीम शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध हो, यही कामना है.”

भगवान विट्ठल से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल जी का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे, यही विट्ठल जी के चरणों में हमारी प्रार्थना और कामना है. भगवान विट्ठल जी हमें सुखी और समृद्ध समाज की ओर ले जाते रहें, और हम भी गरीबों और वंचितों की सेवा करते रहें.”

देवेंद्र फडणवीस ने भगवान विठ्ठल जी से की प्राथर्ना

आषाढ़ी एकादशी को महाराष्ट्र में “पंढरपुर यात्रा” के रूप में भी मनाया जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान विठ्ठल जी के चरणों में जनता और अन्नदाताओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ भगवान विठ्ठल की पूजा-अर्चना की.

देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन से मन हुआ प्रसन्न

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आज पंढरपुर में देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ महापूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन से उनका मन प्रसन्न हो गया. उन्होंने देवी विठु माऊली और देवी रखुमाई के चरणों में नतमस्तक होकर किसानों, मेहनतकश लोगों और राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रार्थना की.”

एकनाथ शिंदे ने विट्ठल मंदिर में की पूजा-अर्चना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार की सुबह मुंबई के वडाला में श्री विट्ठल मंदिर पहुंचे. यहां डिप्टी सीएम शिंदे ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं भी दीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

5 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

5 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago