खेल

World Athletics Championship: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Neeraj Chopra Wins Gold: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship 2023) में गोल्ड जीतकर भारत के नीरज (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है. गोल्डन बॉय नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पर निशाना साधने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. जैवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर निशाना साधा.

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में यह नीरज का पहला गोल्ड है. ओलंपिक गेम्स, एशियाई गेम्स, राष्ट्रमंडल गेम्स और डायमंड लीग में चैंपियन इस खिलाड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड दिला दिया है.

जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 का थ्रो किया और अंत तक लीड करते रहे. इस इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता. जबकि चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने ब्रॉन्ज जीता.

दूसरे राउंड में आया नीरज का विनिंग थ्रो

हालांकि, नीरज की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और पहले राउंड में उनके थ्रो को फाउल करार दिया गया था. लेकिन ओलंपिक चैंपियन इस खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की और 88.17 मीटर का थ्रो कर टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा लिया. उसके बाद अंत तक नीरज टॉप पर बने रहे. उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम ने चुनौती जरूर दी लेकिन वह नीरज के थ्रो को पार नहीं कर सके. अरशद ने इस इवेंट में सिल्वर जीता.

नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में अपने पहले ही अटेंप्ट में 88.77 मीटर भाला फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया था. इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने पेरिस में होने वाले अगले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था. यह इस सीजन का उनका बेस्ट प्रदर्शन भी रहा था.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: टीम इंडिया के सामने नई मुसीबत! रोहित, ईशान क‍िशन या शुभमन? ओपनिंग ने दी ‘टेंशन’, देखें इनके रिकॉर्ड्स

ओलंपिक चैंपियन नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में पिछली बार सिल्वर हासिल किया था. लेकिन अबकी उन्होंने सिल्वर को गोल्ड में बदलकर इतिहास रच दिया है. भारतीय स्टार एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था. वह 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड जीतने में सफल रहे. इसके अलावा उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग भी जीता था. नीरज की विश्व चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

3 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

8 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

34 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

35 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

50 minutes ago