खेल

पाक टीम को लगी मिर्ची! हाथ नहीं मिलाया तो बौखलाया पाकिस्तान, अब क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?

No Handshake Controversy: भारत ने एशिया कप 2025 में रविवार को पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की. स्कोरकार्ड पर यह जीत भले ही आसान लग रही थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. यह ड्रामा बन गया है अब ‘No Handshake Controversy’ के नाम से.

भारत के खिलाड़ी नहीं मिले पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर मैच खत्म किया. सामान्य तौर पर मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. सूर्यकुमार यादव ने केवल अपने साथी बल्लेबाज शिवम दुबे से हाथ मिलाया और पूरी टीम सीधे ड्रेसिंग रूम में लौट गई

कुछ ही सेकंड में भारतीय टीम स्टाफ ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया और पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर ही खड़े रह गए. इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बेहद नाराज दिखे और उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

पाकिस्तानी टीम का रिएक्शन

पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भी भारत की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्षी टीम सीधे ड्रेसिंग रूम चली गई. यह मैच खत्म करने का बेहद निराशाजनक तरीका है.”

पाकिस्तानी खिलाड़ी थोड़ी देर मैदान पर खड़े रहे और फिर वापस लौट गए. हेसन खुद भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर गए, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण कोई बातचीत नहीं हो पाई. इस घटना के बाद कप्तान सलमान आगा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लिया. पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान मैच में खाली सीटों ने बयां किया फैंस का गुस्सा

भारत की प्रतिक्रिया

वहीं भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-

“टीम सरकार और बीसीसीआई के साथ खड़ी है. हम पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाने गए क्योंकि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाना चाहते थे. आज की जीत हम अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं.”

क्या टीम इंडिया पर जुर्माना लगेगा?

क्रिकेट के किसी भी नियम में यह अनिवार्य नहीं है कि मैच के बाद हाथ मिलाना जरूरी है. यह सिर्फ खेल भावना (Spirit of Cricket) का हिस्सा माना जाता है. इसलिए जब नियम में इसका जिक्र नहीं है, तो भारत टीम पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जा सकता.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

12 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

10 hours ago