IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और मैदान के बाहर से कोई चटपटी खबर न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है? कोलंबो के स्टेडियम में भारतीय टीम ने तो पाकिस्तान को धूल चटाई ही, लेकिन इस हार से ज्यादा चर्चा अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी की हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘मैदान छोड़कर भागने वाला अध्यक्ष’ बता रहे हैं. दरअसल, मैच अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि मोहसिन नकवी चुपचाप स्टेडियम से खिसक लिए और उनकी यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई.
मैच का रोमांच चरम पर था, लेकिन पाकिस्तान की हालत खस्ता हो चुकी थी. जब भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू किया और 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट गिरा, तब स्कोर बोर्ड पर महज 77 रन थे और 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. जीत की उम्मीद जैसे ही धुंधली हुई, वीवीआईपी बॉक्स में बैठे मोहसिन नकवी के चेहरे का रंग उड़ गया. पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने से काफी पहले ही नकवी अपनी गाड़ी की तरफ भागते नजर आए. भारतीय फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और ट्विटर (अब एक्स) पर मीम्स की बाढ़ आ गई कि “हार बर्दाश्त नहीं हुई तो साहब भाग निकले.”
अंदरुनी सूत्रों की मानें तो मोहसिन नकवी इस उम्मीद के साथ स्टेडियम आए थे कि बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ उनकी कोई ‘आइस-ब्रेकिंग’ बातचीत हो जाए. यानी खराब रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल सके. उन्होंने श्रीलंकाई बोर्ड के अधिकारियों से तो मुलाकात की, लेकिन जय शाह के साथ उनकी कोई फोटो या बातचीत की खबर सामने नहीं आई. भारत के खिलाफ हमेशा सख्त बयानबाजी करने वाले नकवी के लिए यह दौरा किसी झटके से कम नहीं रहा.
मोहसिन नकवी का नाम आते ही क्रिकेट फैंस को एशिया कप का वह विवाद याद आ जाता है, जब उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ का टैग मिला था. उस वक्त खबर आई थी कि भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह कथित तौर पर उसे लेकर मैदान से बाहर चले गए थे. भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकियां देने वाले नकवी अब खुद अपनी टीम की दुर्गति देखकर मैदान छोड़कर भागते दिखे, तो फैंस ने पुरानी बातों को कुरेदना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: बौखलाए शाहिद अफरीदी! दामाद हो या कप्तान, भारत से मिली करारी हार के बाद बोले- ‘इन तीनों को बाहर निकालो’
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…