Prince Yadav- India T20 squad
“सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते.” पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की कलम से लिखा गया यह प्रेरणादायक विचार आईपीएल के इस खिलाड़ी पर एकदम सटीक बैठता है. 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हुए प्रिंस यादव (Prince Yadav) को टीम ने अपने साथ जोड़ा, और उन्होंने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि वे भारत के भविष्य के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बन सकते हैं.
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चयन के बाद अब उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (India T20 squad Prince Yadav) के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
आईपीएल 2026 में प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 16 विकेट लिए. वह अपनी टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे और पूरे सीजन बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. प्रिंस की खासियत उनकी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी है. वह यॉर्कर, बाउंसर, इन-स्विंग और आउट-स्विंग जैसी गेंदें प्रभावी ढंग से फेंकते हैं. साथ ही, मैच की स्थिति को समझकर गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें और भी खतरनाक बनाती है. इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है.
ये भी पढ़ें: माहिका शर्मा संग लेट नाइट डेट पर दिखे हार्दिक पांड्या, फरारी में शेयर की रोमांटिक तस्वीर
प्रिंस यादव के लिए भारतीय टीम में चयन उनके क्रिकेट करियर का बड़ा पड़ाव है. दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, क्योंकि वहां की परिस्थितियां उनकी गेंदबाजी के अनुकूल मानी जाती हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखा चुके प्रिंस यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो भारत की तेज गेंदबाजी को नई मजबूती मिलेगी. इससे अनुभवी गेंदबाजों पर निर्भरता भी कुछ हद तक कम हो सकती है.
आईपीएल 2026 के दौरान प्रिंस ने कहा था कि 2027 वनडे विश्व कप में खेलना और रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए जीतना उनका सपना है. अब भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद वह उस लक्ष्य की ओर एक और कदम बढ़ा चुके हैं. आंकड़ों की बात करें तो प्रिंस ने 14 लिस्ट-ए मैचों में 29 विकेट और 35 टी20 मुकाबलों में 38 विकेट हासिल किए हैं, जो उनकी लगातार प्रभावी गेंदबाजी को दर्शाता है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…
Nepal Flood Death Toll: पिछले महीने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कई सप्ताह बाद…