देश

BJP दफ्तर पहुंचे पावरस्टार: MLC उम्मीदवार बनने के बाद पटना में पवन सिंह का जोरदार स्वागत, बोले- ‘बीजेपी मेरी मां जैसी’

 Bihar MLC Election: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और भाजपा के नेता पवन सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद पहली बार वह पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. वहां पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बहुत ही जोशीले अंदाज में पवन सिंह का स्वागत किया. इस दौरान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर देखने को मिली (Patna BJP Office).

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसमें से 9 सीटों पर नियमित चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव होंगे. जिसपर जीत दर्ज करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 11 जून को नामांकन की आखिरी तारीख है. इससे ठीक पहले, एनडीए (NDA) गठबंधन के तीन दलों ने अपने 9 उम्मीदवारों (Candidates) के नामों का एलान कर दिया है (Bihar MLC Election).

जिसमें पहला चर्चित नाम भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का सामने आया है. भाजपा में आधिकारिक उम्मीदवार बनाने बाद पहली बार पवन सिंह पटना के बीजेपी कार्यालय पहुंचे. शनिवार को पवन सिंह के गाड़ी से उतरते ही उनके समर्थको ने जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए. जिसके बाद पवन सिंह बीजेपी दफ्तर में दाखिल हुए. उनके आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका बेहद उत्साह से स्वागत किया.

नारों और उत्साह के साथ स्वागत

पवन सिंह के बीजेपी दफ्तर में आने की खबर सुनते ही सुबह से ही वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी. बीजेपी नेता संतोष सिंह और कई बड़े पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए पहले से ही वहां मौजूद थे. जैसे ही पवन सिंह बीजेपी कार्यालय परिसर जाने के लिए गाड़ी से उतरे, उनके उतरते ही वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. जिसके बाद पवन सिंह ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान स्वीकार किया.

रणनीतियों और नामांकन पर चर्चा (Pawan Singh BJP)

वहां से निकलने के बाद पवन सिंह सीधे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के कमरे में गए. कमरे में जाने के बाद उन्होंने बेहद सम्मान के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आशीर्वाद के लिए पैर छूने के लिए जैसे ही झुके उसी दौरान संजय सरावगी ने उन्हें रोका और पकड़कर गले से लगा लिया. दोनों नेताओं के बीच आगामी चुनाव को लेकर काफी देर तक रणनीतियों और नामांकन पर चर्चा हुई.

इस मौके पर पवन सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पार्टी के लिए अपनी वफादारी दिखाई. उन्होंने कहा कि संजय सरावगी जी को मेरा प्रणाम और धन्यवाद. बीजेपी मेरी मां जैसी है और मैं हमेशा इस परिवार का एक सच्चा सेवक बनकर रहूंगा. मुझे सच्चे दिल से सिर्फ जनता और पार्टी की सेवा करनी है.’

दफ्तर का माहौल त्योहार जैसा

आपको बता दें कि पवन सिंह लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से एनडीए (NDA) के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गए थे. इस वजह से बीजेपी उनसे नाराज हो गई थी, लेकिन धीरे-धीरे पवन सिंह के रिश्ते पार्टी के साथ फिर से अच्छे हो गए.

अब उन्हें अपनी इस सब्र का फल मिला है. पवन सिंह के इस बयान से साफ है कि वह पार्टी में फिर से बहुत एक्टिव हो गए हैं, जो आने वाले चुनाव के लिए बहुत जरूरी माना जा रहा है. पवन सिंह के आने से बीजेपी दफ्तर का माहौल त्योहार जैसा हो गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से अलग चुनाव लड़ने के बाद, यह पहली बार था जब पवन सिंह इतने सम्मान के साथ बीजेपी के मंच पर वापस आए थे.

सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा

उनका यह बदला हुआ अंदाज देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता बहुत खुश और जोश में दिखे. पार्टी के अंदर यह चर्चा चल रही है कि पवन सिंह को उच्च सदन भेजने के फैसले से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इसका सीधा फायदा आने वाले समय में बीजेपी को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: कडपा GGH में सरकारी नौकरी का मौका, 10 जून तक झटपट करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

23 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

26 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

29 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

42 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

45 minutes ago