RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही. शुरुआती ओवरों में टीम के कुछ अहम विकेट जल्दी गिर गए, जिससे रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी.
लेकिन इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभाली और एक अच्छी पारी खेली. उन्होंने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया. उनकी इस पारी की वजह से गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 155 रन तक पहुंचने में सफल रही. अब फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है, जहां आरसीबी को जीत के लिए 156 रन बनाने होंगे.
गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल (12) और साई सुदर्शन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद निशांत सिंधु (20), जोस बटलर (19), अरशद खान (15) और राहुल तेवतिया (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.
पहली पारी में GT के बल्लेबाजों के लिए बेंगलुरु के गेंदबाज नासूर साबित हुए. रसिक सलाम डार ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात की कमर तोड़ दी. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम.
ये भी पढ़ें: GT vs RCB Final: फाइनल मैच देखने पहुंचे ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी! गिल या कोहली…किसे कर रहे सपोर्ट?
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…