Salman Ali Agha Anger: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताबी जीत हासिल की. इस जीत में टिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलकर भारत की राह आसान कर दी. उन्होंने संजू सैमसन (24) और शिवम दुबे (33) के साथ अहम साझेदारियां बनाईं और पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा अपनी टीम की हार से काफी निराश नजर आए. फाइनल में तीसरी बार लगातार भारत से हार का दर्द वह बर्दाश्त नहीं कर पाए और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रनर्स-अप का चेक फेंक दिया और वहां से मुस्कुरते हुए ऐसे निकले जैसे उन्होंने बड़ा ही कोई काबिल-ए-तारीफ काम किया हो. इस घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बू किया.
सलमान अली आगा ने मैच के बाद स्वीकार किया कि यह हार उनके लिए “कठिन घूंट” जैसी रही. उन्होंने कहा,
“हाँ, यह अब पीने के लिए बहुत मुश्किल घूंट है. लेकिन मैं सोचता हूं कि हमने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. गेंदबाजी शानदार रही. हमने सब कुछ दिया, लेकिन अगर हमने बल्लेबाजी में बेहतर किया होता, तो परिणाम अलग हो सकता था.” उन्होंने आगे बताया कि बल्लेबाजों ने दो-लेवल वाले पिच पर गेंदबाजों को पर्याप्त रन नहीं दिए, जिससे लक्ष्य का पीछा मुश्किल हो गया.
“हम जल्द ही अपनी बल्लेबाजी सुधारेंगे. हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया. मैं टीम पर गर्व महसूस करता हूं. हम टीम के रूप में मजबूत बनकर वापस आएंगे और सुधार करेंगे,” आगा ने कहा.
ये भी पढ़ें- ‘Operation Sindoor on the games field’, PM Modi ने Asia Cup 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया को दी बधाई
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…