World Heart Day 2025: हमारे शरीर को चलाने के लिए सीने में धड़कता दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए हमें अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए. हर साल 29 सितंबर को हृदय दिवस मनाया जाता है. समय के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है. कुछ दशकों पहले तक इस बीमारी को उम्र बढ़ने का साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की समस्या देखने को मिल रही है. हृदय रोग विशेषज्ञ की मानें तो, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इन रोगों का जोखिम काफी बढ़ गया है.
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके हार्ट को हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं. इनके सेवन से हार्ट की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है. तो आइये जानते हैं हार्ट के लिए सबसे हेल्दी फूड के बारे में…
एवोकाडो हृदय को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद फलों में से एक है. ये मोनोअनसैचुरेटेड फैट उत्कृष्ट सोर्स है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक है. प्रत्येक सप्ताह एवोकाडो की कम से कम दो सर्विंग खाने से हृदय रोग का खतरा 16% और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है. इस फल में मौजूद फाइबर की मात्रा पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है.
हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है. हरी सब्जियां और साग विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. हरी सब्जियां विटामिन्स का सोर्स हैं, जो आपकी धमनियों की रक्षा करने और रक्तचाप को कम करने में सहायक हैं.
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है गुड़ की चाय, इन बीमारियों से होता है बचाव
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, जो लोग डेली डाइट में कई प्रकार के नट्स को शामिल करते हैं, उनमें हृदय रोगों का खतरा बहुत कम होता है. खासतौर पर अखरोट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. ये फाइबर और मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी सोर्स है जो पूरी बॉडी को हेल्दी रखने में आपके लिए सहायक है. शोधकर्ताओं ने बताया कि अखरोट से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों के लिए मुख्य जोखिम कारक है.
डार्क चॉकलेट के सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं. ये फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मददगार है. अध्ययनों के मुताबिक, सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और मधुमेह जैसा खतरा कम हो सकता है. डार्क चॉकलेट के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सॉल्व हो सकती है.
चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, कॉपर, आयरन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हेल्थ के लिए काफी जरूरी तत्व माने जाते हैं. इसके अलावा, रोजाना सुबह खाली पेट पानी के साथ चिया सीड्स का सेवन आपके वजन को घटाने में मददगार साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…