खेल

स्मृति मंधाना का तेज तर्रार रिकॉर्ड शतक हुआ बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 43 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 43 रन से हार का सामना करना पड़ा है. 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली.

413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के दम पर जोरदार जवाबी हमला ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर किया. मंधाना ने 50 गेंद पर शतक लगाते हुए 63 गेंद पर 125 रन की पारी खेली. इस पारी में मंधाना ने 5 छक्के और 17 चौके लगाए.

महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है, वहीं भारतीय महिला बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक है. मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद पर 52 और दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम 47 ओवर में 369 पर ऑल आउट हो गई और 43 रन से मैच हार गई.

ऑस्ट्रेलिया के विए किम गार्थ ने 3, मेगान स्कट ने 2, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्राथ. ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वॉरहेम ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया को मिली शानदार शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और जॉर्जिया वॉल ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की. हिली 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वॉल और एल्सी पेरी के बीच 107 रन की साझेदारी हुई. 150 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में वॉल 68 गेंद पर 14 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुईं. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं बेथ मूनी ऑस्ट्रेलियाई पारी का मुख्य आकर्षण रहीं.

मूनी पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं. अगर वह अंत तक क्रीज पर रुकतीं, तो ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना जाती. मूनी ने 75 गेंद पर 23 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन की पारी खेली. वह रन आउट हो गईं. अपनी पारी के दौरान मूनी ने पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 और एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन की अहम साझेदारी की.

मूनी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का निचला क्रम ढह गया. ऑस्ट्रेलिया 47.5 ओवर में 412 रन पर ऑल आउट हो गई. वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त रूप से यह सर्वाधिक स्कोर है. इस स्कोर को पार करने का मौका टीम के पास था. ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में भी 412 रन बनाए थे.


ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत से भिड़ंत से पहले पाकिस्तान ने फिर रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किससे ले रहा मदद


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

56 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

57 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago