ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने यह फैसला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार के बाद लिया. इस टूर्नामेंट में स्मिथ ने नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि स्टीव स्मिथ अब वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और टी20 प्रारूप में भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.
भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
5 मार्च 2025 को दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 49.3 ओवरों में 264 रन बनाए, जिसमें स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन की पारी खेली.
इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48.1 ओवरों में 267 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 84 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.
मैच के बाद विराट और स्मिथ की बातचीत का वीडियो वायरल
मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ आमने-सामने आए. दोनों के बीच कुछ सेकंड की बातचीत हुई और फिर गले लगने का यह पल कैमरे में कैद हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने स्मिथ से पूछा, “आखिरी मैच?” इस पर स्मिथ ने जवाब में ‘हां’ कहा. इसके बाद विराट ने उनके सीने पर हाथ रखकर कुछ कहा, जिससे स्मिथ मुस्कुरा उठे और दोनों ने गले लगा लिया.
35 वर्षीय स्टीव स्मिथ के इस फैसले के बाद अब वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा नहीं होंगे. स्मिथ ने 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.
उनके वनडे करियर को देखें तो वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. अब फैंस उन्हें सिर्फ टेस्ट और टी20 क्रिकेट में खेलते हुए देख पाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…