खेल

OneXBet Betting Case में अब ED के निशाने पर क्रिकेटर सुरेश रैना, आज ईडी के सामने होंगे पेश

OneXBet Betting Case: भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ‘वनएक्सबेट’ (1xBet) मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को ईडी कार्यालय आएंगे. यह अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म और उनके सेलिब्रिटी प्रमोटर्स पर चल रही कार्रवाई का एक हिस्सा है.

ईडी सूत्रों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म खुद को कौशल-आधारित खेलों की मेजबानी करने वाला प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इनमें ऐसे एल्गोरिथम का इस्तेमाल किया गया है, जो मौजूदा भारतीय कानूनों के तहत उन्हें ‘गैंबलिंग ऑपरेशन’ के रूप में वर्गीकृत करते हैं.

रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसेडर का दिया था नाम

1xBet ने सुरेश रैना को गेमिंग एम्बेसडर बनाते हुए उन्हें ‘रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसेडर’ का नाम दिया था. सुरेश रैना भारत के सबसे शानदार खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं. उन्हें बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है.

सुरेश रैना ने भारत की ओर से 226 वनडे मुकाबलों में 5,615 रन बनाए हैं, जबकि 78 टी20 मुकाबलों में 1,605 रन बनाए हैं. वहीं, 18 टेस्ट मैचों में उनके नाम 768 रन दर्ज हैं. रैना तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

पहले ही कई मशहूर हस्तियों के नाम आ चुके हैं सामने

इस जांच में पहले ही कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चुका है. सोमवार को एक्टर राणा दग्गुबाती फिल्म की व्यस्तताओं के कारण 23 जुलाई को जारी अपने समन को स्थगित करने की मांग के बाद हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए थे.

ये भी पढ़ें- एशिया कप टी20 में भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के रिकॉर्ड्स पर एक नजर

राणा दग्गुबाती सोमवार को हैदराबाद के ईडी दफ्तर पहुंचे

राणा दग्गुबाती सोमवार को हैदराबाद के बशीराबाद स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऐप के प्रचार के लिए पैसे मिले या नहीं. अगर पैसे मिले, तो उन्हें कहां खर्च किया गया.

दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 अभिनेताओं के खिलाफ केस दर्ज

मई में तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार से कथित संबंध के आरोप में दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 प्रसिद्ध अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी लोगों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं.

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच जारी है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

41 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago