खेल

खराब फॉर्म के बीच तिरुपति बालाजी पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग लिया भगवान का आशीर्वाद

Suryakumar Yadav Tirupati Visit: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान और मैदान के चारों ओर शॉट लगाने के लिए मशहूर सूर्यकुमार यादव यानी हमारे ‘मिस्टर 360’ ने साल का अंत बड़े ही भक्तिमय अंदाज में किया है. क्रिकेट के मैदान पर भले ही उनका बल्ला इन दिनों थोड़ा खामोश हो, लेकिन आध्यात्मिक पिच पर सूर्या पूरी तरह फॉर्म में नजर आए. मंगलवार को वैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया.

भक्ति के रंग में रंगे सूर्यकुमार और देविशा

तिरुपति की पहाड़ियों पर बसे इस दिव्य मंदिर में जब सूर्या पहुंचे, तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया. सूर्यकुमार ने गुलाबी रंग का पारंपरिक कुर्ता पहना था, वहीं उनकी पत्नी देविशा पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मंदिर प्रशासन ने भी भारतीय कप्तान का खास स्वागत किया और उन्हें सम्मान के तौर पर रेशमी शॉल भेंट की. सोशल मीडिया पर आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ने काफी शांति और श्रद्धा के साथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की.

भीड़ के बीच भी नहीं खोया धैर्य

एक तरफ जहां मैदान पर सूर्या का आक्रामक अंदाज दिखता है, वहीं मंदिर परिसर में वह काफी शांत नजर आए. जैसे ही उनके वहां होने की खबर फैली, फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी. हर कोई अपने चहेते कप्तान के साथ एक सेल्फी लेने को बेताब था.

हालांकि, सूर्या ने किसी को निराश नहीं किया. धक्का-मुक्की और शोर-शराबे के बीच भी उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और चलते-चलते फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. उनकी इस विनम्रता की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: रोहित की कप्तानी, सूर्या का जलवा और हरमनप्रीत का इतिहास; क्या आपने देखी 2025 में टीम इंडिया की ये यादगार जीत?

मैदान पर वापसी की तैयारी और आशीर्वाद

सूर्यकुमार के लिए यह मंदिर दौरा सिर्फ श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि मानसिक शांति का जरिया भी माना जा रहा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से सूर्या की फॉर्म को लेकर काफी बातें हो रही हैं. एशिया कप से लेकर साउथ अफ्रीका सीरीज तक, उनके बल्ले से वो जादुई पारियां नहीं निकलीं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर फैंस और चयनकर्ताओं की नजरें उन पर टिकी हैं.

हाल ही में अपनी फॉर्म पर चुप्पी तोड़ते हुए सूर्या ने कहा था कि “भले ही स्कोरबोर्ड पर रन न दिख रहे हों, लेकिन मेरी लय खराब नहीं है.” शायद यही वजह है कि नई चुनौतियों का सामना करने से पहले उन्होंने ईश्वर की शरण में जाना बेहतर समझा. फैंस को उम्मीद है कि बालाजी का यह आशीर्वाद जल्द ही मैदान पर ‘चौकों-छक्कों’ की बारिश के रूप में दिखाई देगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago