T20 World Cup 2026 India Won: रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा गया. टीम इंडिया ने लगातार दो बार आईसीसी टी20 वलर्ड कप (India Won t20 world cup 2026) अपने नाम किया. न्यूजीलैंड टीम को भारत ने 96 रनों से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिय ने 256 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य कीवी टीम को दिया था. लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर पवेलियन लौट गई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की धमाकेदार जीत के बाद दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. इसके साथ ही हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं. इनमें कुछ लोगों ने भारतीय टीम को बधाई दी, तो कुछ ने अपने अंदाज में तंज भी कसा.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भारत को जीत की बधाई दी, लेकिन उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया. वीडियो में वह उत्साहित दिखाई नहीं दिए और बोले, “वेल डन इंडिया, ट्रॉफी अपने घर ले जा रही है.” उनके हाव-भाव को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे तंज के रूप में भी देखा. जब उनसे सवाल किया गया कि “इंडिया जीत गया, आपके पूर्वानुमान गलत साबित हुए?” तो आमिर ने कहा, “जीत गए हैं, बस ठीक है. कप अपने घर ले लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लाएंगे, वेल डन!”
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया को क्रेडिट देना चाहिए. आमिर ने बताया कि इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी ने गेम न्यूजीलैंड के हाथों से निकाल दिया. साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ भी की. इस विश्व कप के दौरान आमिर की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुई थीं, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था.
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारत की जीत के बाद टीम और देश के क्रिकेट ढांचे की खुले तौर पर सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत का क्रिकेट सिस्टम बेहद मजबूत है और यही वजह है कि टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट जीत रही है.
ये भी पढ़ें: संजू ‘SELFLESS’ सैमसन! फाइनल का हीरो, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का स्टार; संजू के सिर सजा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ताज
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने भी भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत नजर आ रही है और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. अफरीदी ने टीम इंडिया के खेल और भारतीय क्रिकेट व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत क्रिकेट ढांचा ही टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन का कारण है.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…