Ishan Kishan Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अमेरिका को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है. लेकिन टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को जैसे किसी की नजर लग गई हो. पहले टीम के धुआंधार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई, और अब विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के चोटिल होने की सूचना सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, मैच से एक दिन पहले दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे (लेफ्ट टो) में चोट लग गई है.
बुधवार (11 फरवरी) को अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए. जानकारी के मुताबिक जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर गेंद सीधे ईशान के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी. गेंद लगते ही वह दर्द से परेशान नजर आए. इसके बाद मैदान पर मौजूद फिजियो ने उनका तुरंत उपचार किया.
राहत की बात यह रही कि कुछ समय बाद ईशान दोबारा अभ्यास के लिए मैदान पर लौट आए. हालांकि ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के करीब पांच मिनट बाद उन्होंने सत्र समाप्त कर दिया. इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईशान की चोट गंभीर नहीं है और चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है.
दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा पहले से ही अस्वस्थ चल रहे हैं. ऐसे में ईशान किशन की चोट की खबर ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला मुकाबले से ठीक पहले लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान पर भारी पड़ा साउथ अफ्रीका, आखिरी गेंद पर पलटा मुकाबला
फिलहाल ग्रुप A की अंक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीतकर चार अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. यदि टीम इंडिया नामीबिया को हराने में सफल रहती है, तो वह एक बार फिर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…
अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…
Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…
Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…
Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…