इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही थी कि महिला किसी तांत्रिक के साथ चली गई है. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है. उसके पास से कुछ नकद राशि और आभूषण भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि महिला घर से अचानक लापता हो गई और साथ में कीमती जेवर व नकदी भी गायब है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तलाश तेज की.
जांच के दौरान महिला की लोकेशन भोपाल में मिली. इसके बाद एक टीम को वहां भेजा गया, जिसने महिला को सुरक्षित पकड़ लिया. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी और इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नामक युवक से हुई थी. राकेश कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाएं और पूजा-पाठ करवाता था. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और महिला उसके साथ चली गई.
ये भी पढ़ें: पटना में STF की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में कुख्यात सूर्या डॉन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पुलिस ने महिला के पास से कुछ नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कुल कितनी रकम और कितने आभूषण साथ ले जाए गए थे. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और राकेश जाटव की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…
CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…
बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…
Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…
India-Pakistan Relations: केवल SCO बैठक तक सीमित रहेगा पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा,…