खेल

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में इन पांच गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

भारत-इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच लीड्स में आयोजित होगा, जिसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है. भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी. ऐसे में टीम इंडिया इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में 18 साल के सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी.

भारत-इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टॉप पर हैं. शीर्ष-5 खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय हैं. आइए, भारत-इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं-

Ind Vs Eng मैच में किसने कब लिए विकेट

1. जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने साल 2006 से 2024 तक भारत के खिलाफ 39 मैच खेले, जिसकी 73 पारियों में 149 शिकार किए. इस दौरान एंडरसन ने छह बार पारी में 5 या इससे ज्यादा शिकार किए.

2. रविचंद्रन अश्विन: भारतीय स्पिनर ने साल 2012 से 2024 तक इंग्लैंड के विरुद्ध कुल 24 मुकाबलों की 45 पारियों में 114 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान आठ बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाए.

3. बीएस चंद्रशेखर: इस भारतीय स्पिनर ने साल 1964 से 1979 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 23 मुकाबलों की 38 पारियों में 95 विकेट हासिल किए. चंद्रशेखर इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं. चंद्रशेखर ‘फाइव-विकेट हॉल’ के मामले में अश्विन की बराबरी पर हैं.

यह भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड: ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा रन, जानें नंबर एक पर कौन खिलाड़ी?

4. अनिल कुंबले: साल 1990 से 2007 के बीच इस लेग स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट खेले, जिसकी 36 पारियों में 92 शिकार किए. इस दौरान कुंबले ने चार बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए. कुंबले टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

5. बिशन सिंह बेदी: साल 1967 से 1979 के बीच भारत के इस पूर्व स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 टेस्ट खेले, जिसमें 85 विकेट चटकाए. बिशन सिंह बेदी चार बार ‘फाइव-विकेट हॉल’ के साथ कुंबले की बराबरी पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

8 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago