IND VS SA U19: भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम हमेशा चर्चा में रहा है. वैभव की प्रतिभा की बात हो या मेहनत की, दोनों में बिहार से आया यह खिलाड़ी अव्वल नंबर पाता है. आज एक बार फिर इस युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का हैरतअंगेज खेल दिखाया है. वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 छक्के और 6 चौकों के साथ जोरदार शतकीय पारी खेली है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 64 गेंदों में शतक पूरी किया और 9 चौके-10 छक्कों की मदद से 127 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरी ओर उनके ओपनिंग साझेदार आरोन जॉर्ज ने बखूबी उनका साथ दिया और वो भी अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का पैटर्न देखा जाए तो उन्होंने खुद पर काफी अंकुश बनाए रखा था. वैभव ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे. वैभव ने 171.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, उनकी शतकीय पारी में 8 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. वैभव ने 74 गेंदों पर 127 रन बनाए.
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच तीसरा और आखिरी यूथ वनडे बुधवार (7 जनवरी) को बेनोनी में खेला जा रहा है. जहां मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरी है.
ये भी पढ़ें: भारत में ही खेलना होगा टी20 वर्ल्ड कप, ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई
भारत U19 (प्लेइंग XI): आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, किशन सिंह
साउथ अफ्रीका U19 (प्लेइंग XI): जोरिच वैन शाल्कविक, अदनान लगाडिएन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोउल्स, पॉल जेम्स, लेथाबो फहलामोहलाका (विकेटकीपर), कॉर्न बोथा, डैनियल बोसमैन, जेजे बैसन, माइकल क्रुइस्कैम्प, न्तांडो सोनी
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…