Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत में ही खेलना होगा टी20 वर्ल्ड कप, ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई

T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को खारिज कर दिया है. T20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में ही होंगे. अगर बांग्लादेश ने खेलने से इनकार किया तो उसके अंक काटे जाएंगे.

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश की मांग पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा फैसला लिया है. आईसीसी (ICC) ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आना ही होगा. अगर टीम ने ऐसा नहीं किया तो उसके अंक काटे जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से भारत से बाहर मैच कराने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता. हालांकि बीसीबी (BCB) का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

क्या है विवाद की जड़?

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब आईपीएल (IPL) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. यह कदम बीसीसीआई (BCCI) ने घरेलू विरोध को देखते हुए उठाया था. दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में नाराजगी थी. इसी वजह से रहमान को 9 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदे जाने का विरोध हुआ.

बांग्लादेश का रुख

बीसीसीआई (BCCI) के फैसले के बाद बांग्लादेशी सरकार भी इस विवाद में कूद पड़ी. उसने भारत में 7 फरवरी से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे दी. बीसीबी (BCB) ने आईसीसी (ICC) को पत्र लिखकर कहा कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा और इन्हें श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की. उनका तर्क था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है.

ये भी पढ़े-मैदान पर सन्नाटा और निजी जिंदगी में हलचल: कौन हैं मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी? जिससे शादी के लिए सालों किया इंतजार

ICC का अंतिम फैसला

बांग्लादेश ने इसके बाद आईपीएल (IPL) के प्रसारण पर भी अपने देश में रोक लगा दी लेकिन आईसीसी (ICC) ने अब साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप मैच भारत में ही होंगे और बांग्लादेश को इसमें हिस्सा लेना ही होगा. अगर टीम ने इनकार किया तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे. यानी, बांग्लादेश चाहे या न चाहे, वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital