Vaibhav Suryavanshi Debut
Vaibhav Suryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें डेब्यू का मौका नहीं दिया गया था. लगातार दो सीरीज में टीम का हिस्सा होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर अब उनके चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट प्रशंसकों के बीच भी इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद वैभव को आखिर कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा. हालांकि, अब इस पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान दिया है.
सुनील गावस्कर है कि डेब्यू में लगातार हो रही देरी युवा खिलाड़ी पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बना सकती है. गावस्कर के मुताबिक, जब किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लंबे समय तक इंतजार कराया जाता है तो उसके मन में प्रदर्शन को लेकर अपेक्षाएं और दबाव दोनों बढ़ जाते हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन को सही समय पर वैभव को मौका देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए.
गावस्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “वैभव को जब भी मौका मिलेगा, तो यह देरी उन पर और अधिक दबाव डालेगी. हालांकि, 15 साल की उम्र में आप दबाव के बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचते हैं. वह जानते हैं कि अगर उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में मौका मिला, तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा. मगर वह टीम में आकर खुश हैं. भारतीय टीम शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है, जिनसे वैभव काफी कुछ सीख सकते हैं.”
अगर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके साथ ही वैभव, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे. सचिन ने 16 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था.
ये भी पढ़ें: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने हॉट एक्ट्रेस संग शेयर की तस्वीर, फैन ने पूर्व क्रिकेटर से कर दी खास डिमांड
वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 59 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, लगातार बारिश होने के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका और अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया. दूसरी ओर, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…