Vaibhav Suryavanshi team India entry: बीसीसीआई ने जून 2026 में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम की सबसे बड़ी हाईलाइट 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन है. आईपीएल के तुरंत बाद श्रीलंका की मेजबानी में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच यह ट्राई सीरीज खेली जाएगी. बोर्ड ने युवा सितारों पर भरोसा जताते हुए तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी है, जबकि विस्फोटक ऑलराउंडर रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है.
बिहार के वैभव सूर्यवंशी का ‘इंडिया ए’ टीम में शामिल होना भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा है. महज 15 साल की उम्र में अपनी तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी से दिग्गजों को प्रभावित करने वाले वैभव को भविष्य का स्टार माना जा रहा है. चयनकर्ताओं ने उन्हें सीधे ‘इंडिया ए’ के बड़े मंच पर उतारकर यह संकेत दे दिया है कि अगर प्रतिभा है, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है.
कप्तान तिलक वर्मा के कंधों पर इस युवा ब्रिगेड को लीड करने की जिम्मेदारी होगी. बल्लेबाजी क्रम बेहद घातक नजर आ रहा है, जिसमें दिल्ली के प्रियांश आर्य, राजस्थान के रियान पराग और पंजाब के प्रभसिमरन सिंह जैसे नाम शामिल हैं. मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए आयुष बडोनी और निशांत सिंधु जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो मुश्किल वक्त में मैच पलटने का दम रखते हैं.
गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो यश ठाकुर और अंशुल कंबोज जैसे उभरते हुए तेज गेंदबाजों को जगह मिली है. उनका साथ अरशद खान और युद्धवीर सिंह देंगे. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी विप्रज निगम और हर्ष दुबे के कंधों पर होगी. श्रीलंका की पिचों को ध्यान में रखते हुए टीम में दो विकेटकीपर प्रभसिमरन और कुमार कुशाग्र को भी शामिल किया गया है, ताकि प्लेइंग इलेवन में संतुलन बना रहे.
ये भी पढ़ें- TMC नेता के घर ‘कुबेर का खजाना’? सोने का पलंग,अलमारी और गद्दे…पुलिस ने खोला ‘गुप्त तहखाना’ तो उड़ गए सबके होश
आईपीएल 2026 के समापन के बाद जून महीने में यह ट्राई सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी. भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इन मुकाबलों में भविष्य के सितारों की कड़ी परीक्षा होगी. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के लिए यह दौरा बेहद अहम है, क्योंकि यहां से कई खिलाड़ियों के लिए सीनियर नेशनल टीम के दरवाजे खुल सकते हैं.
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (WK), कुमार कुशाग्र (WK), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…