Ind vs AFG सीरीज से क्यों बाहर रहे वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Benched In Ind vs AFG Series: भारत ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. सीरीज में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने खास तौर पर प्रभावित किया. हालांकि, इस दौरान एक नाम लगातार चर्चा में रहा और वह था युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi). शानदार फॉर्म के बावजूद वैभव को तीनों मुकाबलों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.
सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साफ किया कि वैभव को फिलहाल अपने मौके का इंतजार करना होगा. गंभीर ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम में जगह बनाने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है और मैनेजमेंट उनकी प्रतिभा से पूरी तरह वाकिफ है.
दरअसल, वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. ऐसे में उम्मीद थी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए ओपनिंग करने वाली संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को ही बरकरार रखा. यह फैसला मैदान पर भी सफल रहा. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सीरीज में 346 रन बनाए. अभिषेक ने तीन पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया, जबकि सैमसन ने दो अर्धशतक जड़े. तीसरे टी20 में दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की बड़ी साझेदारी भी की.
गंभीर ने बताया कि उनका इरादा विश्व कप के दौरान तैयार हुए कॉम्बिनेशन को दोबारा आजमाने का था. उनके मुताबिक, कुछ मैचों में असफल होने से कोई खिलाड़ी अचानक खराब नहीं हो जाता.
उन्होंने कहा कि अगर कोई टीम एक विश्व कप से अगले विश्व कप तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतती है, तो उसके खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है. दो-तीन नाकामियों के बाद उस टीम या उसके खिलाड़ियों को कमजोर नहीं माना जा सकता.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के VIRAL सेलिब्रेशन की कहानी क्या? पिता ने खुद बताया
वैभव को लेकर गंभीर ने कहा कि उन्हें टीम मैनेजमेंट की सोच के बारे में स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है (Why Was Vaibhav Benched In Ind vs AFG Series?). उन्होंने माना कि वैभव में जबरदस्त प्रतिभा है और वह जानते हैं कि यह युवा बल्लेबाज क्या कर सकता है.
गंभीर ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलने की लाइन में उम्र मायने नहीं रखती. हालांकि, मौजूदा हालात में वैभव को इंतजार करना होगा. यानी प्रतिभा और प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में अपनी बारी आने तक धैर्य बनाए रखना पड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…