खेल

Ghazipur: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने शेरपुर कलां में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, खिलाड़ियों को मिली सीख

Volleyball Match In Ghazipur: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के शेरपुर कलां गांव में राज्य स्तरीय डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने किया.

शेरपुर कलां भावरकोल क्षेत्र का गांव है, जहां वॉलीबॉल खेल की प्रतियोगिता प्रयागराज स्पोर्ट्स हॉस्टल और जन ई-रेलवे के बीच हुई. राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर CMD उपेन्‍द्र राय ने खिलाड़ियों को संबोधित भी किया.

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD उपेन्‍द्र राय ने कहा कि शेरपुर कलां की धरती ने हमेशा से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने इस प्रतियोगिता को नवोदित खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया, जहां वे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से खेल की बारिकियां सीख सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है, लेकिन खिलाड़ी अगर अनुशासन और समर्पण से खेलेंगे, तो सफलता भी अवश्य मिलेगी.


∈ झलकियां ∋


इस अवसर पर गांव-देहात के गणमान्य लोग आयोजन स्थल पर मौजूद रहे, जिनमें अंग्रेजी के अध्यापक दिनेश चंद्र राय, लल्लन राय, अमरनाथ राय, हिमांशु राय, डॉक्टर राहुल राय और अन्य ग्रामवासी शामिल थे. इस आयोजन में खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह से भाग लिया और अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

वॉलीबॉल खेल


वॉलीबॉल ऐसा खेल है जिसमें कुल 6 खिलाड़ी होते हैं. दो टीमें होती हैं, जिनमें 3 खिलाड़ी कोर्ट के एक हिस्से में और 3 खिलाड़ी दूसरे हिस्से में होते हैं. यह खेल टीमवर्क और रणनीति पर आधारित होता है, और इसमें गेंद को नेट के ऊपर से प्रतिद्वंद्वी टीम के कोर्ट में भेजना होता है.

नवोदित खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजन नवोदित खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह उन्हें न सिर्फ खेलने का मौका देता है, बल्कि वे विभिन्न तकनीकों और रणनीतियों को भी सीख सकते हैं. इस आयोजन के द्वारा शेरपुर कलां गांव में वॉलीबॉल के प्रति उत्साह और प्रेम को और बढ़ावा मिलेगा.

प्रतियोगिता स्वर्गीय राधिका देवी की पुण्यतिथि पर कराने का प्रस्ताव

आयोजन के मुख्य संयोजक अजय कुमार राय ने इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. हमारा गांव वीर शहीदों के लिए जाना जाता है, लेकिन हमें गर्व है कि देश के प्रमुख विभागों में हमारे गांव के लोग कार्य करते हुए गांव-जिला सहित राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा- “हम लोगों की भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और इसी गांव में जन्मे पले बढ़े श्री उपेंद्र राय जी से गांव के विकास के बारे में समय-समय पर चर्चा होती रहती है. हम लोग उनकी माता जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में मिले थे और खेल आयोजन के बारे में निवेदन किया था. उन्होंने तत्काल हामी भरते हुए हम लोगों को प्रोत्साहित किया और आज स्वयं कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं के मनोबल को बढ़ाया. अब हमारा प्रयास रहेगा कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष स्वर्गीय राधिका देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित की जाए.”

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

6 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

42 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago