खेल

Year Ender 2024: इस साल इन दिग्गज विदेशी क्रिकेटरों ने खेल को कहा अलविदा, देखें लिस्ट

Year Ender 2024: साल 2024 के बीतते-बीतते इस वर्ष भी कई दिग्गज क्रिकेटरों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इनमें ताजा नाम भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का है. इस लिस्ट में उन दिग्गज विदेशी क्रिकेटरों का नाम दिया गया है जिन्होंने साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक या कई प्रारूपों से संन्यास ले लिया.

जेम्स एंडरसन (James Anderson Retirement)

लिस्ट में टॉप नाम जेम्स एंडरसन का है जिन्होंने पहले ही विदाई की योजना बना ली थी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में उनका अंतिम टेस्ट मैच दिया गया था. एंडरसन ने 12 जुलाई, 2024 को सभी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने 704 टेस्ट विकेट लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने तेज गेंदबाज के तौर पर करियर का समापन किया.

डेविड वार्नर (David Warner Retirement)

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साल 2024 की शुरुआत में संन्यास ले लिया था. सलामी बल्लेबाज ने सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला और 6 जनवरी, 2024 को खेल के महान ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाजों में से एक के रूप में संन्यास ले लिया.

नील वैगनर (Neil Wagner Retirement)

नील वैगनर न्यूजीलैंड के एक शानदार तेज गेंदबाज रहे जिन्होंने 27 फरवरी, 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. वैगनर की सबसे बड़ी उपलब्धि न्यूजीलैंड की पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत में उनकी खास भूमिका थी.

टिम साउदी (Tim Southee Retirement)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद अपने टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया. उनके अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 423 रन की जीत दर्ज की. साउदी को सर रिचर्ड हेडली की उपस्थिति में एक विदाई समारोह में बोलने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 391 टेस्ट विकेट के साथ 17 साल लंबे करियर का समापन किया. न्यूजीलैंड के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट केवल रिचर्ड हेडली (431) ने ही लिए हैं.

मोइन अली (Moeen Ali Retirement)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने भी साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम से बाहर किए जाने के बाद उनका यह फैसला आया. 37 वर्षीय मोइन ने 2014 में इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर के तौर पर अपनी भूमिका को सटीकता से अंजाम दिया.

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan Retirement)

ऐसे ही बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बेहतरीन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा था कि मीरपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे लेकिन वह यह मैच नहीं खेल पाए थे. ऐसे ही उनके टेस्ट करियर का भी समापन हो गया.

हेनरिक क्लासेन टेस्ट से रिटायर(Heinrich Classen Retirement)

अन्य बड़े विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को अलविदा कह दिया.

इंग्लैंड के डेविड मलान ने तीनों प्रारूपों को अलविदा कह दिया. लंबे समय तक वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी उठाने वाले दाएं हाथ के एक्सप्रेस बॉलर शैनन गेब्रियल ने भी तीनों प्रारूपों से विदाई ली. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड भी तीनों प्रारूपों को अलविदा कह चुके हैं.


ये भी पढ़ें- Champions Trophy पर बनी सहमति, ICC ने बताया- इस देश में खेलेगी भारतीय टीम


इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भी मोहम्मद आमिर और मोहम्मद इरफान जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने संन्यास की घोषणा कर दी. पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. इन तीनों खिलाड़ियों ने तीनों ही फॉर्मेट से क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago