Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Champions Trophy पर बनी सहमति, ICC ने बताया- इस देश में खेलेगी भारतीय टीम

2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर आईसीसी आखिरकार एक निर्णय पर पहुंच गई है, जिसके अनुसार आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत के मैचों का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने की सहमति बन गई है.

Champions Trophy

2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी के आयोजन को लेकर आईसीसी आखिरकार एक निर्णय पर पहुंच गई है, जिसके अनुसार आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत के मैचों का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने की सहमति बन गई है. इसके बदले में भारत द्वारा आईसीसी इवेंट की होने वाली मेज़बानी में पाकिस्तान के मैच भी भारत के बाहर आयोजित किए जाएंगे.

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने समझौते से जुड़े प्रस्ताव को देखा है, जिस पर आईसीसी बोर्ड में वोटिंग की जाने की उम्मीद है. इसके तहत 2024-27 के चक्र के दौरान पाकिस्तान में होने वाले भारत के सभी मैच तटस्थ वेन्यू पर खेले जाएंगे और इसके बदले में भारत द्वारा आयोजित किसी भी इवेंट में पाकिस्तान से जुड़े सभी मैच भारत के बाहर खेले जाएंगे. यह समझौता पाकिस्तान में 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफ़ी, भारत में 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त तौर पर आयोजित किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर लागू होगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी लागू हो सकता है ये मॉडल

यह 2028 में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप पर भी लागू हो सकता है. यह अगले चक्र का पहला आईसीसी इवेंट होगा और इसकी मेज़बानी पाकिस्तान के पास है. तटस्थ वेन्यू का प्रस्ताव मेज़बान बोर्ड द्वारा दिया जाएगा जबकि आईसीसी इसे अंतिम मंज़ूरी देगा.

चतुष्कोणीय टी20 टूर्नामेंट पर कोई आपत्ति नहीं

आईसीसी ने यह भी कहा है कि उसे भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य एशियाई पूर्ण सदस्य देश के बीच त्रिकोणीय या किसी एसोसिएट एशियाई देश को शामिल करते हुए चतुष्कोणीय टी20 टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसी स्थिति में यह टूर्नामेंट तटस्थ वेन्यू पर आयोजित किए जाएं. इस तरह की त्रिकोणीय श्रृंखला का विचार पाकिस्तान द्वारा आगामी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत के मैचों की मेज़बानी गंवाने की भरपाई के रूप में सामने आया.


इसे भी पढ़ें- 2024 में भारतीय क्रिकेट के इन दिग्गजों ने चौंकाया, अचानक ले लिया संन्यास


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital