फोटो— पीएम मोदी के साथ राज्यपाल की पोतियां.
Little Girls Meet PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दो खास मेहमान पीएमओ पहुंचे. ये खास मेहमान कोई और नहीं, बल्कि दो छोटी बच्चियों हैं, जिन्हें देखकर पीएम मोदी बेहद खुश नजर आए.
इस दौरान उन्होंने दोनों बच्चियों के साथ कुछ पल गुजारे और बच्चियों को खूब प्यार-दुलार भी किया. दोनों बच्चियों ने पीएम मोदी को कविता भी सुनाई. जिसे सुनकर वह बेहद खुश दिखाई देते हैं और उन्हें शाबासी भी देते हैं, फिर गले लगाते हैं.
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया.
दोनों बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पोती हैं. जिनसे वह खुद मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे थे. उनकी पोती ने पीएम मोदी की तारीफ में कविता लिखी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी दोनों को अपने पास बुलाते हैं और उनसे बातें करते हैं. इस दौरान बच्चियां उन्हें कविता सुनाती हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अक्सर कई मौकों पर देखा गया है कि पीएम मोदी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए समय निकालते हैं. इसी क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने अपने दो खास मेहमानों से मुलाकात की.
बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर अपनी पोती जशोधरा का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पोती प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में एक कविता, ”हम से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया, वतन की खातिर खुद को दीपक बनकर जला दिया…”, पढ़ती दिखाई दी थी.
– भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…