ट्रेंडिंग

‘मैं अंतरिक्ष में फंसा हूं, ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे चाहिए!’, 80 साल की जापानी महिला के साथ हुआ अजीबोगरीब फ्रॉड, गवां दिए 6 लाख रुपये

Japan Scam: जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. जापान में एक हैरान करने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसमें 80 साल की एक महिला को अंतरिक्ष यात्री बनकर ठगा गया.

खुद को बताया एस्ट्रोनॉट

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने महिला से संपर्क किया. उसने दावा किया कि वह अंतरिक्ष यान में सवार है और पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है. इसके बाद उसने कहानी गढ़ी कि यान पर हमला हो गया है और उसकी ऑक्सीजन खत्म हो रही है.

ऑक्सीजन खरीदने के लिए मांगे पैसे

शख्स ने महिला से कहा कि उसे तुरंत ऑक्सीजन खरीदनी है और इसके लिए पैसे की जरूरत है. उसने महिला से इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा के रूप में करीब 10 लाख येन (लगभग 6 लाख रुपये) भेजने की मांग की. महिला ने उस पर भरोसा किया और पैसे ट्रांसफर कर दिए.

ये भी पढ़ें: मथुरा विवाद: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के मामले में सुनवाई आज

रोमांस का भी खेल

जांच में पता चला कि बातचीत के दौरान महिला के मन में उस व्यक्ति के लिए भावनाएं विकसित हो गई थीं. इसी भरोसे का फायदा उठाकर ठग ने उसे जाल में फंसा लिया.

सोशल मीडिया पर सहानुभूति

जब मामला सामने आया तो कई यूजर्स ने महिला के प्रति सहानुभूति जताई. किसी ने कहा कि यह घटना दुखद है क्योंकि लोग आसानी से झूठ पर विश्वास कर लेते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, “कहा जाता है प्यार अंधा होता है, लेकिन इस मामले में तो हद ही पार हो गई.”

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

52 seconds ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

12 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

43 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

56 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago