देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने बिना किसी शोर-शराबे के गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इस खबर को लेकर न तो पहले किसी को भनक लगी, न ही उन्होंने खुद किसी से जिक्र किया, लेकिन अब उन्होंने अपने छात्रों के सामने खुद यह बात कबूल की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खान सर अपनी क्लास में यह खुलासा करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में वह कहते हैं ,”तुम लोगों को एक बात नहीं बताई थी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मैंने शादी भी कर ली है. अब आप सबके लिए भोज की व्यवस्था कर रहा हूं. ये बात सबसे पहले तुम लोगों को बता रहा हूं क्योंकि मेरी पहचान ही तुम लोगों से है.”उनकी यह बात सुनकर क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और मस्ती के मूड में कहने लगे “सर, अब मैडम की फोटो तो दिखा दीजिए!”
लंबे वक्त से लोगों के बीच ये सवाल था कि खान सर शादी कब करेंगे. अब इस सवाल का जवाब खुद उन्होंने दे दिया है. वायरल वीडियो के बाद उनकी शादी का डिजिटल कार्ड भी सामने आया है. कार्ड में उनकी दुल्हन का नाम A.S. Khan लिखा गया है. हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी उन्होंने अभी साझा नहीं की है.
जानकारी के मुताबिक, खान सर का रिसेप्शन 2 जून को पटना में आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 6 जून को वह अपने छात्रों को अलग से भोज देने वाले हैं. वीडियो में वह कहते हैं कि जब उनकी शादी की तारीख तय हुई थी, तभी भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ गया था. ऐसे में उन्होंने देश को प्राथमिकता दी और शादी को पूरी तरह निजी रखा. उन्होंने अपने छात्रों से कहा ,”मैंने शादी तो कर ली, लेकिन उस समय देश की स्थिति को देखते हुए किसी को बुलाना सही नहीं समझा. अब रिसेप्शन के बाद आप लोगों को विशेष भोज पर बुला रहा हूं.”
खान सर की यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और छात्र जमकर बधाइयां दे रहे हैं. वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…